दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: अलीनगर। थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव से शुक्रवार की सुबह मारपीट एवं लज्जा भंग करने के तीन मुख्य आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि बीते दिन ही इमामगंज गांव में एक महिला के साथ जमकर मारपीट करने, छिनतई करने लज्जा भंग करने की प्रयास के खिलाफ कुल आठ लोगों के विरुद्ध हरेराम यादव की पत्नी बबीता देवी ने मामला(94/26) दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...