Darbhanga News: अपने दम पर लकीर खींचती हैं महिलाएं
दरभंगा, नवम्बर 13 -- Darbhanga News: दरभंगा। समाज को दिशा देने में महिलाओं की भूमिका भी कम नहीं है। वे अपने दम पर नई लकीरें खींचने का हिम्मत रखती हैं। ये बातें गुरुवार को दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के महिला संभाग की ओर से चित्रगुप्त पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में शामिल महिलाओं ने कही। उन्होंने सामाजिक बदलाव में कायस्थ महिलाओं का योगदान विषय पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अपने घरों से ही समाज सुधार का विचार रोपण आरंभ करती हैं। इसका प्रमाण कई स्थानों पर हमें तब मिला जब महिलाओं ने ऐसा कर दिखाया जो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आज जल, थल और नभ तीनों जगह महिलाओं की भूमिका किसी से कम नहीं। चाहे खेल का मैदान हो या घर-आंगन, हर जगह महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इससे समाज को नहीं दिशा मिली है। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.