दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: दरभंगा। दुर्गापूजा के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अग्निशमन सेवा द्वारा पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल आयोजित कर तथा पम्पलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं को अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित विद्युत सजावट, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा आपातकालीन निकास मार्ग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने पूजा समितियों व नागरिकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। जॉब कैंप का आयोजन 15 कोदरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के माध्यम से 15 अक्टूबर को जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- M...