दरभंगा, अक्टूबर 14 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला पटना प्रमंडल एवं मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 14-9 से पराजित कर राज्य स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए। अंडर-19 के पहला सेमीफाइनल मगध प्रमंडल एवं मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल क...