DAC ने दी Rs.52000 करोड़ की खरीद की मंजूरी, BEL, HAL और एस्ट्रा के शेयर गरजे
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए करीब 52,000 करोड़ रुपये की AoNs को मंजूरी दी है। इस खबर का असर आज डिफेंस स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा है। बीईएल के शेयर 2 फीसद से अधिक उछलकर 429.90 रुपये तक पहुंच गए। HAL के शेयरों में भी एक फीसद से अधिक की तेजी दर्ज की जा रही है। यह 1.79 प्रतिशत उछलकर 4477 रुपये पर पहुंच गया है। एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर भी हरे निशान पर हैं। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, इन नई मंजूरियों से पिछले दो सालों में मिली मंजूरियों को मिलाकर घरेलू कंपनियों के लिए कुल बाजार बड़ा होगा और उन्हें ऑर्डर मिलने की संभावनाएं और स्पष्ट होंगी। साथ ही, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और सॉफ्टवेयर रेडियो जैसे क्षेत्रों में 1.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर आने की उम्मीद है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.