नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- DA Hike 2026 Latest updates: सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) बढ़ोतरी को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस बार भले ही घोषणा में थोड़ी देरी हुई हो, लेकिन अच्छी खबर यह है कि DA हाइक पूरी तरह तय मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार DA में करीब 2% तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कुल DA करीब 60% या उससे थोड़ा ऊपर पहुंच सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इससे आपकी सैलरी में कितना फर्क पड़ेगा, तो इसका जवाब आपके बेसिक पे पर निर्भर करता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- विजय केडिया का फिर इस शेयर पर दांव, खरीदे 10 लाख शेयर, 222% से ज्यादा चढ़ा शेयर उदाहरण के तौर पर अगर आपकी बेसिक सैलरी Rs.18,000 है, तो आपको हर महीने 360 रुपये से 540 रुपये तक का फायदा हो सकत...