नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- DA Hike 2026: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीद भरी निगाहें मोदी कैबिनेट की 21 अक्टूबर की बैठक पर थी। उम्मीद थी कि दशहरे पर उन्हें DA Hike का तोहफा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोदी कैबिनेट की बैठक में जुलाई 2026 छमाही के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला ही नहीं हुआ। ऐसे में अब कर्मचारियों की निगाहें 28 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की संभावित बैठक पर हैं और उन्हें उम्मीद है कि 28 वाली बैठक में दिवाली गिफ्ट के रूप में डीए बढ़ने की खुशखबरी मिलेगी।कर्मचारियों की यूं ही नहीं बंधी थी उम्मीद कई कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद थी कि इस हफ्ते दशहरे से पहले मंत्रिमंडल या वित्त मंत्रालय जुलाई 2026 वाली DA बढ़ोतरी की घोषणा कर देगा। पिछले सालों में ऐसी घोषणाएं सितंबर के आखिर से अक्टूबर के शुरुआत...