नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- DA hike Updates: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत के डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसकी घोषणा 28 अक्टूबर को हुई थी। इस इजाफे के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए में इजाफा किया जाता है। एक बार डीए जनवरी से बढ़ता है। दूसरी बार जुलाई से बढ़ता है। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों को 2016 में डीए 2 प्रतिशत था। वहां से अबतक 10 साल में महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो चुका है।पिछले कुछ सालों में कैसे बढ़ा कर्मचारियों का डीए महंगाई के हिसाब से केंद्र सरकार की तरफ से डीए और डीआर पर फैसला किया जाता है। 6वें वेतन आयोग के समय पर 2016 में केंद्रीय कर्मचारियों को 125 प्रतिशत का डीए मिलता था। 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद महंगाई भत्ता घटकर शू...