नई दिल्ली, जून 22 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज भाजपा सरकार पहला बजट पेश किया जाएगा। इस बजट से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। खासकर महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने को लेकर कर्मचारियों की नजरें सरकार पर टिकी हुई हैं। आज विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता बजट पेश करेंगे। एशियानेट न्यूज बांग्ला के मुताबिक इस बजट में सरकारी कर्मचारियों के DA में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। बता दें इससे पहले, 22% DA बढ़ोतरी का दावा फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था। इस झूठी पोस्ट में दावा किया गया था कि यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी।शुभेंदु सरकार से कर्मचारियों को काफी उम्मीदें कई लोगों का मानना है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने से पहले सरकारी कर्मचारियों से जो व...