नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ अब पंजाब और गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। दोनों राज्यों ने 4 नवंबर 2026 को DA बढ़ाने का ऐलान किया। हालांकि, दोनों राज्यों में बढ़ोतरी लागू होने की तारीख और एरियर भुगतान का तरीका अलग-अलग है।पंजाब में DA 50% से बढ़कर 53% हुआ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों का DA रोकना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव पर ठोका जुर्माना इस बढ़ोतरी के बाद पंजाब में DA की दर 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। नई दर 1 नवंबर 2026 से ला...