नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। उम्मीद थी कि केंद्र सरकार 14 अक्टूबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में DA हाइक का ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बैठक में सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए PLB (Performance Linked Bonus) यानी सालाना बोनस को मंजूरी दी, मगर महंगाई भत्ते पर कोई घोषणा नहीं की। अब कर्मचारियों की नजरें 21 अक्टूबर को होने वाली अगली कैबिनेट बैठक पर हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या दशहरा के बाद सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी और कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है? आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा DA का तोहफा? क्या है लेटेस्ट अपडेट21 अक्टूबर को DA हाइक का ऐलान होने की कितनी उम्मीद?...