नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के बीतने के बाद झारखंड और ओडिशा सरकार ने DA और DR में 3% की बढ़ोतरी की है, जबकि मिजोरम सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का फैसला किया है। जबकि, केंद्र सरकार के बाद अब कई राज्य सरकारों ने त्योहारों से पहले ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा दे चुकी हैं।कहां कितना हो गया डीए झारखंड और ओडिशा में DA की दर 60% से बढ़कर 63% हो गई है। वहीं, मिजोरम में यह 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।झारखंड में 3% बढ़ा DA और DR झारखंड सरकार ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इसके बाद DA और DR की दर ...