नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) का बेसब्री से इंतजार है। आमतौर पर केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में डीए पर फैसला होता है। ऐसी उम्मीद थी कि बीते 21 अक्टूबर यानी बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अब अगले हफ्ते साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की संभावना है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की नजर अब अगले हफ्ते की बैठक पर है। हालांकि, एक सच ये भी है कि डीए बढ़ाने की घोषणा के लिए कैबिनेट मीटिंग की जरूरत नहीं होती। वित्त मंत्रालय इसके बिना भी यह घोषणा कर सकता है लेकिन पिछले कुछ सालों में ज्यादातर मौकों पर कैबिनेट मीटिंग में फैसले लिए गए हैं। यही वजह है कि केंद्रीय कर्मचारी कैबिनेट बैठक का इंतजार कर रहे हैं। महंगाई भत्ता क्या है और इसमें स...