नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर टिकी है। 28 अक्टूबर को होने वाली संभावित कैबिनेट बैठक में सरकार DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। अनुमान है कि महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 60% से 63% हो सकता है। अगर सरकार मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों को जुलाई 2026 से बढ़े हुए DA का फायदा मिल सकता है और जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।28 अक्टूबर को हो सकता है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में DA बढ़ाने का ऐलान कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस और दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॉन...