नई दिल्ली, मई 17 -- DA hike announcement: कई राज्यों ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। उड़ीसा, तमिलनाडु और बिहार सरकार ने महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। बता दें, केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा दिया था। इसके बाद राज्यों सरकारों की तरफ से भी बढ़ोतरी का ऐलान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या है आपके शहर में कीमतउड़ीसा सरकार ने भी डीए में 2% का इजाफा किया 15 मई को उड़ीसा सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। बता दें, यह ब...