Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा 'बहुत भीषण चक्रवाती तूफान', इन राज्यों में होगी भारी बारिश
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Cyclone Alert, IMD Weather Update 25 October: पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बहुत भीषण चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है। इसकी वजह से तीन दिनों तक कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं और पूरी तैयारी में जुट गई हैं। इसके अलावा, लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बनने वाले 'बहुत भीषण चक्रवाती तूफान' की वजह से 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में, ओडिशा और तेलंगाना में 28 अक्टूबर को, छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 27 व 29 अक्टूबर को ओडिशा में, 29 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.