नई दिल्ली, जून 23 -- CUET UG Result 2026 : डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित हुई सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। परिणाम आज एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर घोषित हो सकता है। फाइनल आंसर-की और सीबीएसई 12वीं रीइवेल्यूएशन के नतीजे आने के बाद इसके आज आने के काफी आसार हैं। एनटीए ने सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की जारी कर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया। ऑब्जेक्शन के बाद, सीयूईटी यूजी परीक्षा में आए 7 सवाल हटा लिए गए हैं। नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से कोर्स वाइज एडमिशन कटऑफ जारी किया जाएगा। वर्ष 2025 में, डीयू के प्रमुख कॉलेजों में बीकॉम, बीए पॉलिटिकल साइंस और बीए इकोनॉमिक्स जैसे प्रोग्...