नई दिल्ली, जून 19 -- CUET Cut Off 2026 Expected : डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित हुई सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से कोर्स वाइज एडमिशन कटऑफ जारी किया जाएगा। वर्ष 2025 में, डीयू के प्रमुख कॉलेजों में बीकॉम, बीए पॉलिटिकल साइंस और बीए इकोनॉमिक्स जैसे प्रोग्राम के लिए सबसे अधिक कटऑफ देखने को मिली थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2026 में डीयू के शीर्ष कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2026 में 700+ अंक प्राप्त करने की जरूरत हो सकती है। बीए प्रोग्राम, बीए इंगलिश ऑनर्स जैसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेज के लिए भी कटऑफ ज्यादा रह सकती है।सीयूईटी यूजी में...