नई दिल्ली, जुलाई 2 -- डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक (यूजी) दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय इस वर्ष 1,194 सीटों पर प्रवेश देगा। छात्र कश्मीरी गेट, करमपुरा और कुतुब संस्थागत क्षेत्र परिसर में कुल 23 स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश सीयूईटी-यूजी के अंकों के आधार पर किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे प्रवेश के लिए एयूडी के सीयूईटी (यूजी) पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, प्रवेश दिशा-निर्देश, आरक्षण नीति, शुल्क संरचना और तिथियों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय तीन वर्षीय और चार वर्षीय स्नातक कार्...