नई दिल्ली, फरवरी 24 -- CTET Answer Key : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बहुत जल्द केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) की आंसर-की जारी करने वाला है। आंसर-की जारी होने के बाद इसे ctet.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा। किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने पर उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। प्रति आपत्ति के लिए 1000 रुपये का भुगतान भी करना होगा जो कि नॉन रिफंडेबल होगा। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जारी होंगे।कितने होने चाहिए न्यूनतम मार्क्स सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स - जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) आने चाहिए, जबकि एससी,...