नई दिल्ली, मई 18 -- CSK vs SRH Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 63वां मैच आज यानी सोमवार, 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और पैट कमिंस- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई और हैदराबाद दोनों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से यह मैच अहम होने वाला है। सीएसके अगर आज हारता है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा, वहीं हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन सकती है। एसआरएज की जीत से गुजरात टाइटंस को भी फायदा मिलेगा, उनकी भी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस एसआरएच पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- ऑरेंज...