नई दिल्ली, मई 19 -- आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK, देखिए 5 संभावनाएं जो दिलाती हैं उम्मीदब्रेविस के अलावा नहीं चला सीएसके का कोई भी बल्लेबाज सोमवार को खेले ग...