नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- CSK vs PBKS Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 7वां मैच आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। पंजाब की टीम अपना पहला मैच जीतकर यहां पहुंची है, उन्होंने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने आईपीएल 2026 अभियान का आगाज किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना कर यहां पहुंची है। आरआर ने उन्हें 8 विकेट से धूल चटाई थी, इस हार का असर नेट रन रेट पर साफ देखने को मिल रहा है। चेन्नई को पंजाब के खिलाफ ना सिर्फ जीत की तलाश होगी, बल्कि वह अपना नेट रन रेट भ...