नई दिल्ली, मई 2 -- CSK vs MI Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 44वां मैच आज यानी शनिवार, 2 मई को खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एमआई मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। CSK vs MI मैच में हर किसी की नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर रहने वाली है। यह दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हैं। धोनी ने तो चोट की वजह से इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है, वहीं रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से बाहर है। इस सीजन यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है, जब पहली बार चेन्नई का सामना मुंबई से हुआ था तो उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 100 से अधिक रनों ...