नई दिल्ली, मई 22 -- चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक बार भी मैदान पर खेलने के लिए नहीं उतरे। सीजन के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने कहा था कि दो सप्ताह के बाद धोनी खेलेंगे लेकिन दो महीने होने को है और धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुरुवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिससे फैंस की धोनी को खेलते देखने की चाहत भी धरी रह गई। मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया हैं।धोनी की फिटनेस को लेकर किया गुमराह श्रीकांत ने CSK फ्रेंचाइजी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर आरोप लगाया कि फ्रेंचाइजी ने जानबूझकर धोनी की असली फिटने...