CSK जीती तो प्लेऑफ की उम्मीदें रहेंगी जिंदा, मगर LSG बिगाड़ सकती है खेल; धोनी फिर नहीं खेलेंगे
नई दिल्ली, मई 14 -- शुरुआती मैचों में लड़खड़ाहट और लचर प्रदर्शन के बाद पटरी पर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। शुक्रवार को उसका मुकाबला प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जॉइंट्स के साथ है। एलएसजी के लिए ये मैच तो सिर्फ प्रतिष्ठा का मुकाबला हे लेकिन सीएसके की प्लेऑफ की दावेदारी दांव पर होगी। मैच से पहले ही टीम को बड़ा झटका लग चुका है। तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन को चोट की वजह से इंग्लैंड लौटना पड़ा है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। उनका लखनऊ के लिए टिकट भी बुक हुआ था लेकिन वह टीम के साथ नहीं गए। चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में समय पर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। चेन्नई को अपने बाकी सारे मैच जीतने के अलावा दूसरे मैचों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.