नई दिल्ली, मई 16 -- IPL 2026 Playoff Scenario- लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली 7 विकेट से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। पॉइंट्स टेबल में भी सीएसके की टीम 6ठे पायदान पर खिसक गई है। चेन्नई के अब इस सीजन दो और मैच बाकी है, उन मैचों को हर हाल में जीतने के बाद भी उनकी किस्मत की चाबी उनके हाथों में नहीं है। जी हां, सीएसके को अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। उनकी हार से 2 टीमों को जबरदस्त फायदा हुआ है। आईए एक नजर आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- अंशुल कंबोज ने 2.4 ओवर में लुटाए 63 रन! नाम जुड़ा IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में फिलहाल 8 टीमें हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस ही अधिकारिक रूप...