नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। शुरुआती मैचों में टीम तीनों विभागों में कमजोर नजर आई है। चेन्नई की हार से फैंस काफी निराश हैं। इसके अलावा चेन्नई के लिए खेल चुके अश्विन भी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और माना है कि टीम को ऐसे संघर्ष करते हुए देखना बेहद दर्दनाक है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह गाली सुनने के लिए तैयार हैं लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर सकते। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक में खेलने उतरी है टीम ने 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन गेंद एक बार फिर टोटल को डिफेंड करने में फेल रहे और पंजाब किंग्स की...