नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- IPL 2026 Points Table: ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। पहले तीन मैच हारने के बाद चेन्नई ने यह मैच जीतकर जरूर राहत की सांस ली होगी। आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहीं 10 में से 9 टीमों ने कम से कम एक मैच जीता है। वहीं केकेआर अब सिर्फ एकमात्र ऐसी टीम रह गई है, जिसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि पॉइंट्स टेबल में उनका भी खाता खुल गया है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स का एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था। यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में किसने जड़े सबसे ज्यादा शतक? टॉप-5 में सैमसन की धमाकेदार एंट्रीCSK की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई सुप...