पटना, मई 27 -- बिहार केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती ने नीट एग्जाम के चलते 21 जून को आयोजित होने वाली वायरलेस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बिहार पुलिस वायरलेस में सिपाही की लिखित परीक्षा अब 28 जून को होगी। 21 जून को ही नीट यूजी की परीक्षा है। इसको देखते हुए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21 जून को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित करते हुए 28 जून को परीक्षा की नयी तिथि घोषित कर दी। 993 पदों के लिए 2.75 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक पद के लिए लिखित परीक्षा में 277 अभ्यर्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी।अन्य परीक्षाएं जस की तस - मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल और परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4236 पदों पर चयन के लिए 14 एवं 17 जून को लिखित परीक्षा दो प...