हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 22 -- CSBC Bihar Constable and Jail Warder recruitment : मद्य निषेध और परिवहन विभाग में सिपाही तथा जेलों में कक्षपाल पद पर आवेदन करने वाले 1440 अभ्यर्थियों की पहचान बदल गयी है। इनमें महिला नाम और तस्वीर वाले 1223 अभ्यर्थियों ने अपना लिंग पुरुष बताया है। वहीं, 217 पुरुष नाम और तस्वीर वाले अभ्यर्थियों के लिंग की पहचान महिला बताई गई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने ऐसे 1440 अभ्यर्थियों को चिह्नित करते हुए उनकी विस्तृत सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित की है। साथ ही स्क्रूटिनी के दौरान इनके लिंग (जेंडर) कॉलम में सुधार करते हुए उनको आपत्ति का मौका दिया है। संबंधित अभ्यर्थी 25 जनवरी तक किसी भी कार्यदिवस के दिन हार्डिंग रोड स्थित पर्षद कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर आवेदन कर सकेंगे।39382 आवेदन किए गए रद्द...