नई दिल्ली, जुलाई 29 -- CSAB Vacancy BTech Seat Matrix 2026 OUT: जोसा काउंसलिंग के बाद सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने सीसैब राउंड की खाली सीटों का मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस साल CSAB 2026 सीट मैट्रिक्स में 114 इंजीनियरिंग संस्थान हिस्सा ले रहे हैं जहां कुल 15423 सीटें खाली हैं। ये सख्या संभावित हैं। JoSAA के बाद CSAB 2026 की खाली सीटों में NITs, IITs और GFITs में उपलब्ध संस्थान और ब्रांच के हिसाब से सीटें शामिल हैं। 28 जुलाई 2026 को CSAB स्पेशल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू कर दी गई है। जो लोग किसी वजह से JoSAA के जरिए अपनी सीट हासिल नहीं कर पाए हैं या स्पेशल राउंड में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी चॉइस सबमिट करने से पहले खाली सीटों का मैट्रिक्स ध्यान से देख लेना चाहिए। किस संस्थान के किस कोर्स में कितनी सीटें खाली हैं, इ...