नई दिल्ली, अगस्त 13 -- CSAB 2026 Round 2 Result NIT IIIT GFTI : सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने सीसैब काउंसलिंग का राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में खाली बचीं बीटेक सीटों पर दाखिला चाह रहे उम्मीदवार csab.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सीएसएबी (CSAB) के राउंड 1 और राउंड 2 दोनों में कई ट्रिपल आईटी (IIITs) की कट-ऑफ काफी कम गई है। सीसैब राउंड 2 में जिन्हें सीट अलॉट हुई है उनके पास सीट विड्रॉ करने का कोई विकल्प नहीं है। आपको जो भी सीट मिली है, उसे स्वीकार करना ही होगा। यदि आप आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करते हैं, तो आपकी कोई भी फीस वापस नहीं की जाएगी। जिन छात्रों को राउंड 1 में सीट मिली थी और उन्होंने अपनी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्...