हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 26 -- प्रयागराज के सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार सुबह तालाब में सीआरपीएफ दरोगा का उतराया शव मिलने से हड़कंप मच गया। तालाब किनारे स्कूटी मिलने और शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। कोटवां गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र 46 वर्षीय चंदन सिंह उर्फ मिंटू करीब दो साल से डीआईजी रेंज कार्यालय पड़िला में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।स्कूटी लेकर निकले थे चंदन वह शुक्रवार को बीमार मां का इलाज कराने के लिए गांव आए थे। छोटे भाई कुंदन सिंह के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे चंदन सिंह स्कूटी लेकर घर से निकले थे। रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही एक युवक ने कोटवा रोड किनारे तालाब क...