नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड में हैं और नौकरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) ने 110 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार CPRI की आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई है और इसकी अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है।110 पदों पर होगी भर्ती CPRI भर्ती के तहत इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) के 7, सिविल के 1, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) के 10 और मैकेनिकल के 1 पद हैं। इसके अ...