नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2026 के सीजन के 22वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर के बल्ले से बवंडर देखने को मिला। उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज पर रहम नहीं खाया। उन्होंने इस टी20 लीग के इतिहास के सबसे तेज शतक भी जड़ दिया, क्योंकि उनसे कम गेंदों में किसी अन्य गेंदबाज ने सीपीएल में सेंचुरी नहीं जड़ी। हां, ये बात जरूर है कि उनसे पहले उनके बराबर गेंदों में शतक जरूर इस लीग में लगा है। इस पारी में शिमरोन हेटमायर ने चौके और छक्कों की बारिश कर डाली। गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए शिमरोन हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। बारिश के कारण यह मैच बाद में 16-16 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में 5 विकेट खोकर 185 रन गयान की टीम ने बनाए, जिसमें से 11...