नई दिल्ली, मई 30 -- Covid 19 Update: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही, साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई। राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह जानकारी दी। यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है। विभाग ने बताया कि नये मामलों में से मुंबई में 32, ठाणे जिले में दो, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 14, नवी मुंबई में एक, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में एक, रायगढ़ जिले में दो, पनवेल में एक, नासिक शहर में एक, पुणे जिले में एक, पुणे नगर निगम में 19, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में तीन, सतारा में दो, कोल्हापुर जिले में एक, कोल्हापुर नगर निगम में एक और सांगली नगर निगम क्षेत्र में तीन मामले शा...