नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Constitution Day Speech In Hindi : आज देश संविधान दिवस मना रहा है। भारत का संविधान हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव देता है। वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को संविधान सभा द्वारा संविधान को स्वीकृत किया गया, जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। संविधान दिवस के मौके पर देशवासी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा के अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ता से दोहराते हैं। इस वर्ष भारत सरकार के संविधान दिवस समारोह का विषय है- संविधान @76: डॉ. बी.आर. आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और भारतीय लोकतंत्र का भविष्य। संविधान दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं ताकि बच्चों में संवैधानिक आदर्शों व मूल्यों के प्रति जागरूकता और सम्मान पैदा हो। वे संविधान के महत्व को जानें। यहां हम बता रहे हैं कि संविधा...