नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Commonwealth Games 2026 Live:कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत ने अब तक जूडो में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते हैं। पहले अस्मिता डे ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उसके आधे घंटे बाद ही हर्ष ने भी इतिहास रच दिया है। वे भारत के पहले ऐसे पुरुष जुडको बन गए हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में हर्ष का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज से था, जहां उन्होंने जीत हासिल की और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। हर्ष के बाद जूडो में ही यामिनी मौर्य को इंग्लैंड की खिलाड़ी से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिला -57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यामिनी मौर्या को एसल्या टोपराक (इंग्लैंड) से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्...