नई दिल्ली, अगस्त 1 -- ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को एक और गोल्ड मेडल हासिल हासिल हुआ है। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इंग्लैंड की आर व्हाइट को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। भारत का आज के दिन बॉक्सिंग में यह तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले दोपहर में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक दिलाया। भारत की ओर से जादूमणि को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दोपहर में भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शुभम जुयाल दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। भारत के पदकों की संख्या में आज लगातार इजाफा हो रहा है। भारत के पदकों की संख्या अब 32 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियो ने 9 स्व...