ग्लास्गो, जुलाई 31 -- Commonwealth Games 2026 के आठवें दिन यानी गुरुवार 30 जुलाई 2026 को भारत के खाते में दो और पदक आए। इस तरह भारत के पदकों की संख्या ग्लास्गो में जारी इन खेलों में बढ़कर 17 हो गई है। हैवीवेट वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता, जबकि महिला चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा ने कांस्य पदक जीता। वहीं, निधि रानी चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं। सीमा ने 58.65 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ी ने यह दूरी अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। हालांकि, वह 59.73 मीटर के अपने निजी और सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहीं। निधि ने 57.10 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया। उनका निजी और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58.82 मीटर है।...