नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Weather Update 9 January, Cold Alert: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। अगले कुछ दिन राहत नहीं मिलती दिख रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर भारत और बिहार में और अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। 10 और 11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 10 जनवरी को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, 11-14 जनवरी के दौरान राजस्थान में शीतलहर चलने वाली है। पि...