Coffee Lemonade: कॉफी और नींबू का कॉम्बिनेशन सुनकर चौंक जाएंगे, लेकिन स्वाद है कमाल
नई दिल्ली, जून 26 -- अगर आप कॉफी के शौकीन हैं, तो आपने गर्म कॉफी, ठंडी कॉफी और कई तरह की कॉफी ड्रिंक जरूर पी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी कॉफी और नींबू को एक साथ मिलाकर बनी ड्रिंक का स्वाद चखा है? सुनने में यह मेल थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आजकल कॉफी लेमोनेड काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है। इसमें कॉफी का गाढ़ा स्वाद और नींबू की ताजगी एक साथ मिलती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को तरोताजा महसूस करा देती है। खास बात यह है कि यह ड्रिंक कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है। अगर आप मेहमानों को कुछ अलग परोसना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।कॉफी लेमोनेड बनाने के लिए सामग्री एक नींबू का रस दो से तीन बड़े चम्मच चीनी की चाशनी या फिर शहद कुछ बर्फ के टुकड़े आधा गिलास सोडा एक कॉफी शॉट यह भी पढ़ें- बच्चे हेल्दी नहीं खाते? 1 बार ये प्रोटीन से भरपूर मूंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.