CoE में 18 महीने से खाली पड़ा ये पद, वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कौन-सी शर्त बन रही रोड़ा?
बेंगलुरु, अगस्त 10 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि सीओई में खेल विज्ञान एवं चिकित्सा प्रमुख पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश अब भी जारी है। हालांकि, नितिन पटेल ने लगभग 18 महीने पहले यह पद छोड़ दिया था। इस बीच सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक सीओई में इस पद का काम संभाल रहे हैं। पटेल के स्थान पर नए प्रमुख की नियुक्ति में इतनी लंबी देरी चौंकाने वाली है, खासकर ऐसे समय में जब भारतीय क्रिकेटरों के बीच चोटों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन लक्ष्मण ने स्पष्ट किया कि यह देरी बीसीसीआई की उदासीनता के कारण नहीं है।'नितिन पटेल के जाने के बाद हमें...' लक्ष्मण ने रविवार को कहा, ''हम चार अलग-अलग विभागों (वर्टिकल्स) में काम करते हैं। नितिन के जाने के बाद हमें ऐसा कोई व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.