नई दिल्ली, जून 24 -- Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शाहिद की 'कॉकटेल 2' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। 'कॉकटेल 2' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके मंगलवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।मंगलवार को भी कर डाली बंपर कमाई शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लेकर दर्शकों के बी...