नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Cocktail 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। 'कॉकटेल 2' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म में हर कोई शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, 'कॉकटेल 2' के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। मूवी में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी काफी पसंद किया जा रहा है। 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में अब 'कॉकटेल 2' के सामने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'एल्फा' मुसीबत बनकर खड़ी है। ऐसे में इन दिनों फिल्मों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। खैर 'कॉकटेल 2' की बात कर...