नई दिल्ली, मई 23 -- CNG Price hike: सीएनजी की कीमतों में भी आज शनिवार को इजाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार सीएनजी का रेट दिल्ली-एनसीआर में बढ़ गया है। आज 23 मई को हुए इजाफे के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट पहली बार 81 रुपये प्रति किलोग्राम को क्रॉस कर गया है। बता दें, दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1-1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल 0.87 रुपये और डीजल Rs.0.91 हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट आज शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। पेट्रोल दिल्ली में 87 पैसा और डीजल राष्ट्रीय राजधानी में 91 पैसा महंगा हो गया ...