नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- CNG Price hike: पिछले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में करीब 4 रुपये का इजाफा कर दिया था। अब एक और कंपनी ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। महानगर गैस लिमिटेड सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये और पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये का इजाफा किया है। नए रेट आज यानी 1 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं। बता दें, मुंबई में ऑटो किराया भी आज से बढ़ गया है।क्या होगा सीएनजी का नया रेट (CNG-PNG New Rates) आज हुई बढ़ोतरी के बाद अब शहर में सीएनजी का रेट 88 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का कहना है,'मिडिल ईस्ट की क्राइसिस की वजह से इनपुट खर्च में इजाफा हुआ है।' बता दें, करीब 13 लाख गाड़िया मुंबई, थाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर जैसे शहरों में सीएनजी पर निर्भर है। वहीं, पीएनजी की कीमतों में 1 र...