नई दिल्ली, मई 14 -- MGL CNG Price Hike: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब CNG वाहन चलाने वालों को भी बड़ा झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (Mahanagar Gas Limited) यानी MGL ने मुंबई में CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत लागू होने के बाद अब मुंबई में CNG 84 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है और आम लोग पहले से ही महंगे ईंधन के दबाव का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 43 रुपये के शेयर पर अभी से 25 रुपये का फायदा, दांव लगाने का आज आखिरी मौका MGL (Mahanagar Gas Limited) की इस बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी CNG वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। मुंबई और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग पेट्र...