मुख्य संवाददाता, फरवरी 20 -- अगर आप दिल्ली से मेरठ के बीच रोजाना सफर के लिए अपनी गाड़ी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को लेकर उलझे हुए हैं तो हालिया आंकड़ों ने सफर का पूरा गणित साफ कर दिया है। दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो का सफर आपकी जेब पर सीएनजी कार के मुकाबले हल्का पड़ेगा, हालांकि चौपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) अब भी बचत के मामले में आगे रहेगा। दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद के बीच हर दिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए नमो भारत और मेरठ मेट्रो का सफर किफायती साबित होगा। सफर के खर्च को प्रति किलोमीटर के आधार पर देखें तो अंतर स्पष्ट नजर आता दिख रहा है। यदि आप अकेले सफर कर रहे हैं तो नमो भारत या मेट्रो आपकी पहली पसंद हो सकती है। यह न केवल सीएनजी से सस्ता है, बल्कि प्रदूषण मुक्त और तनाव रहित भी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.